नयी दिल्ली , मार्च 30 -- सरकार ने कहा है कि देश में 10 हज़ार पर्यटक गाइडों को प्रशिक्षित करने का विचार वित्त मंत्रालय के बजट से आया है लेकिन उनके मंत्रालय में अभी इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में सोमवार को कहा कि पर्यटन क्षेत्र में 10000 से ज्यादा गाइड को प्रशिक्षित करने की बात बजट में की है लेकिन अभी वह शुरुआती दौर में है। उसकी सारी योजनाओं पर विचार किया जा रहा है और इस क्षेत्र में काम करने वाले जितने लोग हैं जो विशेष योग्यता वाले लोग हैं उसके बारे में कुछ सलाह दी है। राज्य सरकारों से क्यों संस्थान चल रहे हैं उसे अपग्रेड किया जा रहा है अभी इस बारे में कोई प्रस्ताव नहीं है।

उंन्होंने कहा कि राज्यों में पर्यटन किस गति से आगे बढ़ रहा है और वहां किस तरह की सुविधाएं हैं इसकी सूचना पर हर राज्यों के पर्यटन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

भगवान राम के वन गमन पथ की जानकारी और उसके विकास से जुड़े एक सवाल पर उंन्होंने कहा कि फिलहल इसकी कोई योजना नहीं है लेकिन भविष्य में ऐसी योजनाओं पर विचार किया जा सकता है।

पर्यटन को राज्य सरकार का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि आइकॉन डेस्टिनेशन को लेकर जो स्थान रहे या सुझाए जायेंगे उस पर विचार किया जाएगा इस योजना के तहत 50 डेस्टिनेशन का निर्माण किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित