श्रीगंगानगर , मार्च 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में अबोहर मार्ग पर स्थित सैन्य छावनी में सेना के एक हवलदार के पुत्र ने शुक्रवार की शाम को क्वार्टर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिसिंह (17) अपनी 11वीं की परीक्षाएं अच्छी न होने के कारण मानसिक रूप से तनाव में था। आज उसका शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को दे दिया गया जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश अपने गांव ले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित