जयपुर , मई 02 -- उत्तर पश्चिम रेलवे नीट परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को जयपुर-अलवर एवं चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेल सेवाएं संचालित करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 09717 चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एकतरफा रेलसेवा रविवार को चूरू से 06.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर 08.15 बजे आगमन एवं 08.20 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे जयपुर जंक्शन पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी,फतेहपुर शेखावाटी,लक्ष्मणगढ़ सीकर,सीकर जंक्शन,पलसाना,रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर,चौमूँ सामौद,ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
गाडी संख्या 09719, जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल एकतरफा रेलसेवा रविवार को जयपुर जंक्शन से 19.10 बजे रवाना होकर को दौसा स्टेशन पर 20.22 बजे आगमन एवं 20.24 बजे प्रस्थान कर 22.55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित