पटना , मई 15 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने परिवार दिवस के अवसर पर कहा कि परिवार की एकजुटता ही समाज और राष्ट्र की असली ताकत है।

श्री कुमार ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि परिवार केवल रक्त संबंधों का समूह नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, संस्कार और सहयोग की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती भी सशक्त परिवारों पर आधारित होती है।

मंत्री ने कहा कि जब परिवार में आपसी प्रेम, एकता और सम्मान बना रहता है, तब समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता का वातावरण विकसित होता है। उन्होंने कहा कि परिवार की एकजुटता ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।उन्होंने परिवार दिवस के अवसर पर सभी लोगों से मजबूत, संस्कारी और प्रेमपूर्ण परिवारों के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित