रांची , जून 18 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी की विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री प्रधान ने कहा कि श्री नाथवानी की जीत झारखंड एनडीए की एकजुटता, समन्वय और मजबूती का स्पष्ट प्रमाण है। यह विजय दर्शाती है कि एनडीए के सभी घटक दल राज्य एवं जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि श्री नाथवानी के अनुभव एवं दूरदर्शिता का लाभ झारखंड को अवश्य मिलेगा तथा वे राज्यसभा में झारखंड के विकास, निवेश, रोजगार और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।
श्री प्रधान ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए गठबंधन भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय और एकता के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा। अंत में उन्होंने परिमल नाथवानी को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित