सोनीपत , मार्च 31 -- हरियाणा में सोनीपत जिले की खरखोदा की महावीर कॉलोनी में हुई 7.20 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में आरोपी पीड़ित परिवार का परिचित ही निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता हितेश के अनुसार, परिवार के घर से अनुपस्थित रहने के दौरान लॉकर से नकदी और आभूषण चोरी हो गये थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शेखर उर्फ आशीष की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.44 लाख रुपये नकद और चोरी किये गये अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है।

शेखर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित