असुंसियन , नवंबर 5 -- पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने देश के प्रमुख 'उएनो बैंक' के अचानक बंद होने और गहराए वित्तीय संकट के बाद गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आधी रात को बैंक का कामकाज अचानक ठप होने के कारण लाखों ग्राहक अपने पैसों की निकासी करने में असमर्थ रहे, जिससे पूरे देश में बड़ा घोटाला और गहरा राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में श्री पेना ने कहा, "मैंने गणराज्य के राष्ट्रपति पद से अपना त्यागपत्र सौंपने का निर्णय लिया है। यह फैसला मैंने देश की स्थिरता, सामाजिक शांति और हमारी सार्वजनिक संस्थाओं की रक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। आज मेरी एकमात्र प्राथमिकता उन पराग्वेवासियों की मानसिक शांति है जिन्होंने हमारी वित्तीय प्रणाली पर भरोसा करके अपनी बचत जमा की थी।"राष्ट्रपति के इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद, पराग्वे की संसद के निचले सदन ने श्री पेना के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। यह कदम 35 विपक्षी सांसदों और सत्तारूढ़ दल के असंतुष्ट नेताओं द्वारा लाए गए आरोपों पर चर्चा के लिए बुलाए गए एक विशेष सत्र के दौरान उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित