गौतमबुद्धनगर , अप्रैल 13 -- उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर खेल कार्यालय प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ.परवेज अली ने सोमवार जनपद में विभिन्न तरणतालों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभिलेखीय साक्ष्यों के रूप में प्रस्तुत किए गये अभिलेखो की सत्यता स्पष्ट नहीं हो पायी है, जिस हेतु पृथक से विस्तृत जांच की जानी प्रस्तावित की जाती है। साथ ही जिन प्रकरणों में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है, उनका भी भौतिक एव अभिलेखीय सत्यापन कराया जाएगा।
प्रभारी जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर ने बताया कि जिन तारणतालो में कमियां पायी गयी है, उनको सही कराने हेतु प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित