बारां , जून 01 -- राजस्थान के बारां में परमहंस आश्रम में 11 से 17 जून तक हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, श्रीराम महायज्ञ और परमहंस आश्रम के संस्थापक संत श्रीश्री 1008 राममनोहर दास परमहंस महाराज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में सोमवार को आश्रम के गादीपति महंत महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 रामनरेश दास महाराज ने पत्रकारों को बताया कि सात दिवसीय 11 कुंडीय महायज्ञ के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने बताया कि 11 जून को सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। इसी दिन से शिवपुराण कथा का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 17 जून को महाभंडारे के साथ होगा।
समापन अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित