चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश) , अक्टूबर 19 -- पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश स्थित श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पंजाब और देश के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, संगत सिंह गिलजियां और शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक इंदु बाला, पवन आदिया और मिक्की डोगरा सहित कांग्रेस के कई अन्य नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित