पन्ना , फरवरी 16 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आज सोमवार को कन्या भोज के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लौलास में स्थित ठाकुर बाबा मंदिर परिसर की है। यहां कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ की स्थिति बन गई।

हमले में कई बच्चे तथा एक महिला घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति अब सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित