अलवर , जुलाई 29 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी अमर सिंह उर्फ रिंकू मीणा पर वर्ष 2025 में घासीनगर स्थित एक दूध डेयरी पर साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी, मारपीट, लूटपाट और मासिक बंधी मांगने का आरोप है। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि बानसूर थानाधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में गठित दल ने यह कार्रवाई की। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। उसने 18 अक्टूबर 2025 को घासीनगर स्थित दूध डेयरी पर अपने साथियों के साथ डेयरी संचालकों के साथ मारपीट की, हथियार दिखाकर बंधी देने की धमकी दी और गोलियां चलाकर दहशत फैलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित