नयी दिल्ली , मई 28 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) नये अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वह भाजपा को आगे बढ़ाने तथा दिल्ली सरकार के कार्यों को और गति देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
यहां स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने श्री मल्होत्रा को पदभार सौंपा। इस मौके परदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व अध्यक्ष डॉ.. हर्षवर्धन, श्री विजय गोयल, श्री सतीश उपाध्याय, सांसद मनोज तिवारी तथा पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री आशीष सूद और श्री कपिल मिश्रा, महापौर प्रवेश वाही, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, सुश्री बाँसुरी स्वराज और सुश्री स्वाति मालीवाल और नयी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने श्री मल्होत्रा का स्वागत किया।
इसके अलावा इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी के पदाधिकारी राजीव बब्बर, श्री राजकुमार भाटिया, श्री हरीश खुराना, सरदार इमप्रीत सिंह बख्शी, श्री बृजेश राय, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, श्री राजकुमार भाटिया, श्रीमती सारिका जैन, श्री नरेश ऐरन, श्रीमती सोना कुमारी, डा. योगेश आत्रेय, डा. अनिल गुप्ता, श्री यासिर जिलानी, श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी, श्री अजय सहरावत भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित