टिहरी गढ़वाल , मई 04 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में सोमवार को एक गरिमामय ''पिपिंग सेरेमनी'' का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे ने हेड कांस्टेबल से अतिरिक्त उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत हुए कर्मियों के कंधों पर स्टार सजाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती चौबे ने कहा कि यह पदोन्नति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का विस्तार है। उन्होंने पदोन्नत कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित