अलवर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान के अलवर में पत्नी से विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान लोकेश (30) के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। उसका अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जब परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, तब लोकेश ने कथित तौर पर घर में फांसी लगा ली।

घटना का पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित