अलवर , जून 01 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-मालाखेड़ा रेल मार्ग के मध्य स्थित ढिगावडा रेलवे स्टेशन के समीप इंजीनियर ने पत्नी से प्रताड़ित होकर रविवार रात वन्दे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शवगृह पहुँचाया।

मृतक की शिनाख्त अलवर के मोती नगर काली मोरी निवासी गगन अग्रवाल के रूप में हुई। मृतक एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के परिजनाें ने बताया कि गगन ने पत्नी और उसके मायके वालों की प्रताड़ना से अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली है। इस सम्बंध में मृतक के भाई निर्मल कुमार अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित