भरतपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र में बादीपुर गांव में सोमवार को दो भाईयों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविंद्र की पत्नी महिंद्रा ने घर में कहासुनी के बाद एक कुएं में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख उसे बचाने के लिए पति रविंद्र और उसका देवर रोहित भी बिना सोचे-समझे कुएं में कूद गए।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद महिला महिंद्रा को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कुएं में दम घुटने के कारण रविंद्र और रोहित की मौत हो गई।

दोनों शवों को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बेसुध हालत में महिला महिंद्रा का अस्पताल में उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित