सासाराम , अक्टूबर 16 -- बिहार में रोहतास जिले की सासाराम अदालत ने शुक्रवार को पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पति ज्ञानी महतो को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार जैन की अदालत ने आज यह फैसला सुनाने के साथ दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
लोक अभियोजक उपेंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व 15 जनवरी को शिवसागर थाना क्षेत्र के गोतहर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर ज्ञानी महतो ने अपनी पत्नी सरिता देवी पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित