श्रीगंगानगर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के महिला उत्पीड़न एवं दहेज मामलों के विशेष न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गुरुवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त विजयपाल को पत्नी रजनी की हत्या करने का दोषी मानते हुए उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी कियामामले के अनुसार सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर 2019 को अभियुक्त विजयपाल ने रजनी की कैंची से वार करके हत्या कर दी थी। रजनी उससे नशा छोड़ने को कहती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित