भीलवाड़ा , फरवरी 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू पटेल नगर में पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर शनिवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि मृतक आनंद सिंह ने आत्महत्या करने से पहले पत्र लिखा, जिसमें उसने आत्महत्या के लिये अपनी पत्नी कोमल देवी और उसके प्रेमी मनोज वर्मा को जिम्मेदार ठहराया है।

सूत्रों ने बताया कि कोमल देवी कुछ समय पहले प्रेमी मनोज वर्मा के साथ भाग गयी थी। करीब दो महीने बाद वह लौटी, लेकिन प्रेमी का पीछा नहीं छूटा। प्रेमी मनोज वर्मा लगातार आनंद सिंह को फोन कर धमकियां दे रहा था। 19 फरवरी को कोमल देवी अपने प्रेमी के साथ एक बार फिर भाग गयी और साथ में अपने दोनों मासूम बच्चों को भी ले गयी। जाते समय वह एक पत्र छोड़ गयी, जिसे पढ़ने के बाद आनंद सिंह ने सुबह मौत को गले लगा लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित