बांका , सितंबर 21 -- बिहार में बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अनिमेश कुमार ने बताया कि नवादा सहायक थाना क्षेत्र के धनकुडिया गांव निवासी प्रमोद दास अपनी पत्नी रिंकू देवी को पास के जंगल में घुमाने ले गया था। वहां मौका देखकर उसने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित