कोटा , जून 11 -- राजस्थान में कोटा जिले के सुल्तानपर थाना क्षेत्र में सरोला गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की धारदार हथियार के वार से हत्या कर दी।
थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि मृतका की बहन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। हत्या के आरोपी पति की पुलिस तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित