पटना , जनवरी 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए।
दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चूड़ा भोज में आयोजकों ने मुख्यमंत्री श्री कुमार का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने पटेल सेवा संघ के परिसर में स्थापित भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, आयोजक मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित