जूनागढ़ , फरवरी 15 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को राज्य के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत तलहटी में बिराजमान स्वयंभू भवनाथ महादेव के श्रद्धाभाव के साथ दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
श्री पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जूनागढ़ में परंपरागत रूप से आयोजित पांच दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के अंतिम दिन भवनाथ मंदिर परिसर में साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें अंगवस्त्र अर्पित किए और विशेष सम्मान के साथ उनका अभिवादन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित