पटियाला , मई 02 -- स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर, पटियाला पुलिस और सीआई पठानकोट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शंभू रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी जगरूप सिंह के करीबी सहयोगी गुरजिंदर सिंह उर्फ बियंत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में शंभू ब्लास्ट, सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट और सीआईए मोगा पर हुए ग्रेनेड हमले में उसकी भूमिका सामने आयी है। ये सभी वारदातें विदेश में बैठे हैंडलरों के निर्देश पर अंजाम दी गयी थीं।

श्री यादव ने कहा कि इस गिरफ्तारी और पहले की गयी बरामदगियों के साथ मोगा, सरहिंद और शंभू से जुड़े तीनों आतंकवादी घटनाक्रम सफलतापूर्वक सुलझा लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति, सुरक्षा और अमन कायम रखने तथा आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित