फतेहपुर , सितंबर 06 -- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को बच्चों ने खेल-खेल में पटाखा एकत्र कर आग लगा दी जिससे हुए विस्फोट से चार बच्चे घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव जन्माष्टमी को लेकर खुशी का माहौल चल रहा था , कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस बीच उन्हें कुछ जले हुए पटाखे मिल गए। इसके बाद बच्चों ने उन पटाखों को एकत्र किया और उसमें आग लगा दी।
इस बीच हुए तेज धमाके से चार बच्चे जल गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की सूचना दी और सभी बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित