अलवर , फरवरी 21 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा के खुशखेड़ा में अवैध रूप से चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मारे साथ मजदूरों के डीएनए सैंपल मैच होने के बाद शनिवार को परिजनों को उनके शव सुपुर्द कर दिये गये।

टपूकड़ा के उपखंड अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि आज सात शवों के सैंपल डीएनए मैच होने के बाद उनके परिजनों को शव सुपुर्द किये गये हैं और सरकारी एंबुलेंस और परिजनों को प्रशासन की ओर से बस की व्यवस्था करके पूर्वी चंपारण बिहार के लिए आज शाम को रवाना कर दिया है। सभी व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित