यमुनानगर , अक्टूबर 19 -- हरियाणा में यमुनानगर जिले के जगाधरी थाना क्षेत्र के पटरी मुहल्ला में दो सितंबर को महिला की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में अपराध शाखा-2 की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी पटरी मुहल्ला निवासी साजन पुत्र राजेंद्र को काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित