पटना , अक्टूबर 24 -- टना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बाँकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटना में स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा आगामी 27 अक्टूबर 2026 को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र का अवलोकन किया। साथ ही, मतगणना के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कीपटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 मतगणना टेबल तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 7 मतगणना टेबल निर्धारित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित