पटना , सितंबर 28 -- िहार विधान परिषद के पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव की तैयारियों के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी, पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-आयुक्त, पटना प्रमंडल,राजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना, नवादा एवं नालंदा जिले के जिलाधिकारियों तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
इस चुनाव के लिए नामांकन 29 सितंबर से प्रारम्भ होगा. नामांकन आयुक्त, पटना प्रमंडल पटना के कार्यालय में होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर है। 07 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। 23 अक्टूबर को मतदान की तिथि है।मतदान का समय प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।
बैठक में आयुक्त ने चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने मतदान पेटियों की तैयारी, मतदान सामग्री की उपलब्धता एवं उसकी समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित