वाराणसी , सितंबर 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पटना से काशी तक 25 स्पोर्ट्स कारों की रैली आयोजित की गई। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर आयोजित रैली में प्रत्येक कार को केंद्र सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना के पोस्टर, स्टीकर और स्लोगन से सजाया गया था। रैली का समापन बाबतपुर स्थित विलेज रिसोर्ट में हुआ।

रैली की संयोजक एवं बिहार भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. अमृता भूषण राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रैली निकाली गई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि रैली में आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाते, पेंशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित