पटना , जून 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को घोषणा की है कि कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आज पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन करते हुए इसके समग्र विकास के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने घोषणा की कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भौतिकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा, नवाचार तथा अत्याधुनिक अनुसंधान का उत्कृष्ट रेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साइंस कॉलेज की एक गौरवशाली शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य इस ऐतिहासिक संस्थान को पुनः विज्ञान के अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करना है, जिससे इसका पुराना गौरव पुनर्स्थापित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये विश्वविद्यालय की स्थापना एवं परिसर के समग्र विकास के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
श्री चौधरी ने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केन्द्रों, उन्नत शैक्षणिक अधोसंरचना तथा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जायेगा। छात्रावास एवं प्ले ग्राउंड्स की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।इसके लिये शीघ्र टीम भेजी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित