पटना , सितंबर 08 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने बाईपास थाना क्षेत्र से करीब 2365 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि टेंट सिटी रोड स्थित एक गोदाम में अवैध विदेशी शराब रखी गयी है और उसे दो पिकअप वाहनों पर लोड किया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी-02 और बाईपास थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने गोदाम में छापेमारी की।
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 2,365.20 लीटर विदेशी शराब, दो पिकअप वाहन और चार मोबाइल फोन बरामद किये गये। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में बाईपास थाना में मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित