, Aug. 19 -- श्री सिन्हा ने कहा कि 'कृषि जन कल्याण संवाद' में कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग, डिजिटल कृषि, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि, महिला सशक्तीकरण, कृषि आधारित उद्यमिता, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा किसानों को बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कृषि मंत्री सिन्हा ने कहा कि बिहार की कृषि की शक्ति उसके किसान, उसकी मिट्टी और उसकी प्रकृति में निहित है। कृषि जन कल्याण संवाद इसी शक्ति को नई दिशा देने का प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि किसान केवल फसल उत्पादक न रहें, बल्कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के सशक्त भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के बिना कृषि क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव नहीं है। कृषि को तकनीक, नवाचार, उद्यमिता और बाजार से जोड़कर बिहार के गांवों में रोजगार और समृद्धि के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित