पटना , जनवरी 14 -- बिहार में राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर शाम लोहियानगर में पैसों को लेकर हुये विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गौरव कुमार (20) के रूप में की गयी है। गौरव कुमार मूल रूप से लखीसराय जिले का निवासी था। वह बीए पार्ट-1 का छात्र था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित