, Oct. 15 -- डीएम ने पूजा समितियों से स्वयंसेवकों की सूची प्राप्त कर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सहायता में उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। नगर निगम एवं अन्य नगर निकायों को पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक पूजा पंडाल में लॉगबुक रखने का निर्देश दिए गए। निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले अधिकारियों को उसमें अपनी यात्रा और निरीक्षण का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को पीएमसीएच, एनएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने जुलूसों की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन बिना अनुमति किसी भी नाव को नदी में चलने नहीं दिया जाए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार वॉच टावर स्थापित कर गतिविधियों पर नजर रखी जाए। रावण दहन वाले स्थलों पर भी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने को कहा गया।
प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर भी निर्देश दिए। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नहीं बजाए जाएंगे। साथ ही, ऐसे गीत बजाने से परहेज करने को कहा गया, जिनसे किसी की धार्मिक या अन्य भावनाएं आहत हों।
बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
शैलेशवार्ताबिहार डीएम पूजा सुरक्षा निर्देश-दो अंतिम पटनाडीएम ने पूजा समितियों से स्वयंसेवकों की सूची प्राप्त कर भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सहायता में उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। नगर निगम एवं अन्य नगर निकायों को पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक पूजा पंडाल में लॉगबुक रखने का निर्देश दिए गए। निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले अधिकारियों को उसमें अपनी यात्रा और निरीक्षण का विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को पीएमसीएच, एनएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने जुलूसों की ड्रोन से वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दिन बिना अनुमति किसी भी नाव को नदी में चलने नहीं दिया जाए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार वॉच टावर स्थापित कर गतिविधियों पर नजर रखी जाए। रावण दहन वाले स्थलों पर भी सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित