पटना , अक्टूबर 26 -- ाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आइसक्रीम एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की गई। निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य पदार्थों पर आवश्यक विवरण अंकित करने, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन से संबंधित कमियां पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स गोल्डन डेयरी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान फ्रोजन स्टोरेज एरिया में गंदगी पाई गई। खाद्य सामग्री एवं बटर के भंडारण की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता सामने आई। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल बटर से संबंधित अनियमितता भी पाई गई। जांच के लिए रोज व्हाइट खाद्य नमूना संग्रहित किया गया।इसी क्रम में खराब पाई गई 244 पीस चोको बार आइसक्रीम एवं 198 पीस अमर बार आइसक्रीम को जनस्वास्थ्य के हित में मौके पर नष्ट किया गया। प्रतिष्ठान को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण एवं स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित