पटना , मार्च 11 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 62 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने बुधवार को को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को हत्या के कांड में एक, दहेज हत्या के कांड में एक,लूट के कांड में एक,हत्या का प्रयास के कांड में सात, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 09,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 24,शराब तस्कर / होम डिलेबरी मामले में 09 और शराब पीने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में 20.22 लीटर विदेशी शराब, 578 लीटर देशी शराब, 247.340 ग्राम स्मैक, दो आग्नेयास्त्र, पांच वाहन, 5000 रूपया और नौ मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित