पटना , अप्रैल 24 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 146 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि गुरूवार को हत्या के कांड में 02, पुलिस पर हमला कांड में एक, दहेज मृत्यु कांड में दो, एससी/एसटी कांड में 01, हत्या का प्रयास के कांड में 36 ,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 15,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 53 ,शराब तस्कर, होम डिलीबरी करने वाले 07 और शराब पीने वाले 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 18.695 लीटर विदेशी शराब, 320 लीटर देशी शराब, 63.010 ग्राम गांजा, 1250 लीटर कफ सिरप, 03 वाहन और 03 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित