पटना, मई 16 -- बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 131 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हत्या के कांड में तीन, दहेज हत्या कांड में तीन, बलात्कार कांड में एक,हत्या का प्रयास के कांड में 28,अन्य विशेष प्रतिवेदित कांड में 16,अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांड में 40 ,शराब तस्कर/होम डिलेवरी के मामले में 12 और शराब पीने वाले 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 12.615 लीटर विदेशी शराब, 971.68 लीटर देसी शराब, 2745 ग्राम गांजा, 02 आग्नेयास्त्र, 07 कारतूस, 02 वाहन ,02 मोबाईल फोन, 800 रूपया एक चाकू समेत अन्य सामान जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित