‎पटना , मई 22 -- भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पटना महानगर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन 23 मई से करेगी।

जिला स्तरीय इस शिक्षण वर्ग का आयोजन उषा रिसोर्ट , महादेव स्थान पटना सिटी में आयोजित किया जायेगा, जिसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‎‎ श्री नवीन इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन और सरकार में समन्वय, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के बारे में बताने के साथ पार्टी के इतिहास तथा विकास पर भी प्रकाश डालेंगे।

‎‎इस प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

‎ इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे और अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित