पटना , मई 19 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7480 बोतल (748 लीटर) कोडीन युक्त सिरप बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने मंगलवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में पूर्वी क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रामकृष्णानगर थाना पुलिस ने मद्यनिषेध टीम की सहायता से कार्रवाई करते हुए पटना से पूर्णिया की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित