पटना , मई 29 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की निगरानी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को खाजेकला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1.1 किलोग्राम गांजा, 250 लीटर अवैध शराब, दो चोरी की स्कूटी, दो चोरी की बाइक तथा एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. तौसीफ भी शामिल है, जो चार दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह तीन दिन पूर्व खाजेकलां थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। इस मामले में उसके दो साथियों को पहले ही हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित