पटना , मई 31 -- िहार सरकार की जन शिकायत निवारण एवं सुशासन सुदृढ़ीकरण की पहल पर सहयोग शिविर का आयोजन पटना नगर निगम क्षेत्र में किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जन-केंद्रित, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से, निर्देशानुसार, पटना नगर निगम द्वारा "सहयोग शिविर" का आयोजन प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सभी अंचलों में किया जाएगा।

इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वाहन 10 बजे पहला सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सहयोग शिविरों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा शिविर आयोजित होने की तिथि से 30 दिन पूर्व ही आवेदन एवं परिवाद पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित शाखाओं द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिविर के दिन तक अद्यतन प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिससे समस्याओं के त्वरित निष्पादन में सुविधा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित