पटना , मई 16 -- जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत पटना नगर निगम क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के प्रभावी अनुश्रवण एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से पटना नगर निगम मुख्यालय स्तर पर नगर आयुक्त यशपाल मीणा की अध्यक्षता में गठित जनगणना समन्वय समिति लगातार विभिन्न स्तरों पर समीक्षा बैठकें आयोजित कर रही है।
इसी क्रम में शनिवार को नूतन राजधानी अंचल तथा शुक्रवार को पाटलिपुत्र, बांकीपुर एवं कंकड़बाग अंचल के चार्ज पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सामने आ रही तकनीकी चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित