पटना , फरवरी 16 -- पटना नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिये संबंधित शाखाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्थापना शाखा के 12 आवेदन,अभियंत्रण शाखा के 08 आवेदन, रेवेन्यू शाखा के 05 आवेदन और अन्य शाखाओं से संबंधित 05 आवेदन प्राप्त हुये।

गौरतलब है की जन-सुनवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।पटना नगर निगम द्वारा प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

पटना नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत दर्ज कराएं, जिससे उनका शीघ्र, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके इसके अतिरिक्त वो पटना नगर निगम की टोल फ्री नंबर 155304 एवं व्हाट्सएप चैटबॉट 9264447449 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित