पटना, मार्च 31 -- ंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जेपी गंगा पथ पर 'रन फॉर गंगा' मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छता, गंगा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।
दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया, महापौर श्रीमती सीता साहू एवं उप-महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
जेपी गंगा पथ गोलंबर से एलसीटी घाट तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस मैराथन में 500 से अधिक धावकों और स्केटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर के अंतर्गत प्रायोजित मैराथन के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह, ऊर्जा और गंगा संरक्षण के प्रति समर्पण का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
दौड़ प्रतियोगिता में विशाल चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय पुरस्कार अजीत कुमार और तृतीय पुरस्कार नूतन कश्यप को मिला।स्केटिंग प्रतियोगिता में सान्वी चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया।द्वितीय पुरस्कारमयन मिलिंद और तृतीय पुरस्कार आरव कुमार को मिला। मैराथन के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित