पटना , जुलाई 14 -- ानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पटना नगर निगम ने सभी अंचलों में 19 क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की हैं। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर मंगलवार को इन टीमों का औपचारिक फ्लैग ऑफ किया गया।
मानसून के दौरान ये टीमें फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाएंगी। वॉकी-टॉकी के माध्यम से कंट्रोल रूम एवं वरीय अधिकारियों के साथ सतत समन्वय स्थापित करते हुए जलजमाव की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर जलनिकासी सुनिश्चित करेंगी।
पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों को 19 जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक जोनल निरीक्षक एवं दो सफाई कर्मियों की क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई है।
मानसून के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी जलनिकासी और बेहतर समन्वय पटना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी क्विक रिस्पॉन्स टीमें 24x7 सतर्क हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित