पटना, जून 24 -- पटना के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पटना नगर निगम के पटना सिटी अंचल, पाटलिपुत्रा अंचल, अजीमाबाद अंचल एवं नगर परिषद फुलवारीशरीफ के क्षेत्रों के अलावे, नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, कंकड़बाग अंचल, नगर परिषद खगौल एवं नगर परिषद दानापुर में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया । पटना सिटी अंचल के अंतर्गत एनएच-30 बाईपास थाना मोड़ से दीदारगंज तक, पाटलिपुत्रा अंचल में शिवपुरी अटल पथ से रोड संख्या जीरो तथा उसके अंदर, अजीमाबाद अंचल में जीरो माईल से बैरिया बस स्टैण्ड एवं एनएच-30 पर, नगर परिषद फुलवारीशरीफ में एनएच-139 से एम्स गोलम्बर एवं नगर रोड तक, नूतन राजधानी अंचल के जीपीओ गोलम्बर से स्टेशन गोलम्बर से वीणा सिनेमा हाॅल तक, बांकीपुर अंचल के बाजार समिति रामपुर रोड, कंकड़बाग अंचल के राजेन्द्र नगर टर्मिनल से काॅलोनी मोड़ तक, नगर परिषद खगौल के लखनीबिगहा मोड़ से मुस्तफापुर कैन्ट रोड तक तथा नगर परिषद दानापुर के रामजयपाल मोड़ से आरपीएस मोड़ तक अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाए गए जिसमें कई प्रकार की सामग्रियाँ जब्त की गई तथा स्थायी एवं अस्थायी रूप से निर्मित कई अबसंरचनाओं को तोड़ा गया।
आज के अतिक्रमण मुक्ति अभियान में दंड के रूप में कुल 91,500 रुपये की वसूली की गई तथा अबतक दंड के रूप में 15,06,250 रुपये की वसूली की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित