पटना , मई 16 -- ाष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी के मामले में बिहार की राजधानी पटना स्थित विशेष अदालत में आज पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है ।
एनआईए ने यह आरोप पत्र उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी अभयनाथ दुबे और रोहित यादव तथा बिहार के मधुबनी जिला निवासी अभिरंजन कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ विशेष न्यायाधीश विपिन कुमार की अदालत में दाखिल किया है। आरोप पत्र में एक अभियुक्त आनंद कुमार उर्फ मुन्ना को फरार दिखाया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित